{"_id":"693c29e54e002a7fa80381fd","slug":"video-amatha-ma-paka-kal-paratayagata-ma-janaka-ka-makasavaja-raha-saravasharashhatha-mal-pahal-parasakara-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में पाक कला प्रतियोगिता में जानकी का मिक्सवेज रहा सर्वश्रेष्ठ, मिला पहला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में पाक कला प्रतियोगिता में जानकी का मिक्सवेज रहा सर्वश्रेष्ठ, मिला पहला पुरस्कार
अमेठी में मध्यान्ह भोजन योजना की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से शुक्रवार को बीएसए कार्यालय परिसर में पाक कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 30 रसोइयों ने लॉटरी के आधार पर तहरी, रसेदार मौसमी सब्जी, आलू सोया मेथी की मिक्सवेज और अरहर की दाल जैसे व्यंजन तैयार किए। मूल्यांकन स्वच्छता, स्वाद, पौष्टिकता और विधि के आधार पर किया गया।
कंपोजिट स्कूल कुडवा की जानकी देवी ने मिक्सवेज तैयार किया। इसे सर्वश्रेष्ठ व्यंजन चुना गया। उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला। कंपोजिट विद्यालय दरपीपुर की किरण द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय धनापुर की उमा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को क्रमशः 3500, 2500 और 1500 रुपये दिए जाएंगे। अन्य 27 रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड ने गैस सिलिंडर और चूल्हे की व्यवस्था कर सहयोग किया। जिलाधिकारी संजय चौहान, डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, बीएसए संजय कुमार तिवारी, डॉ. रमेश सिंह, डीसी एमडीएम अरुण त्रिपाठी, प्लांट मैनेजर बालकृष्ण संग खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने लंच डीएम के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। छात्राओं ने जिलाधिकारी संजय चौहान से पढ़ाई, लक्ष्य और दैनिक गतिविधियों पर चर्चा की। छात्राओं ने बुके और ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।