{"_id":"6aa457bac8ea85d400044793","slug":"bulldozer-used-against-roadside-encroachments-amethi-news-c-96-1-ame1002-175410-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Sat, 12 Sep 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी गौरीगंज के सामने सड़क और पटरी पर हटाया गया अतिक्रमण। -संवाद
अमेठी सिटी। सीएचसी गौरीगंज के सामने सड़क और पटरी पर अतिक्रमण से आए दिन लगने वाले जाम को लेकर शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। हाईकोर्ट के निर्देश पर राजस्व और नगर पालिका की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया।
सीएचसी के सामने से गुजरने वाला यह मार्ग सुरक्षा विभाग, औषधि विभाग और जिला अस्पताल को जोड़ता है। बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और अन्य लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क और पटरी पर दुकानें, सामान और अस्थायी ढांचे लगाए जाने से मार्ग संकरा हो गया था। इससे वाहनों के आवागमन में बाधा आती थी और जाम की स्थिति बनती थी। मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल पहुंचने में भी परेशानी होती थी।
शुक्रवार सुबह नायब तहसीलदार कौशल किशोर के नेतृत्व में राजस्व और नगर पालिका की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटवाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। टीम ने सड़क और पटरी को खाली रखने के निर्देश दिए और दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।