{"_id":"6a8ef4caf14c0a722b073e90","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-kalkataya-va-jhakaya-bna-aakarashhanae-ka-kathara-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में कलाकृतियां व झाकियां बनीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में कलाकृतियां व झाकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
नगर पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को जगह जगह आकर्षक सजावट और झांकियां सजाई गईं। अकबरपुर के शहजादपुर, मीरानपुर में भव्य झाकियां सजाई गई हैं। इनमें मक्का शरीफ और मदीना शरीफ की खूबसूरत प्रतिकृतियां के अलावा हजरत बाबा ताजुद्दीन दरगाह के मॉडल बनाए गए हैं जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
कई जगहों पर गुंबद-मीनार वाले सुंदर मॉडल, धार्मिक संदेश लिखे बैनर इसके साथ ही जगह-जगह सबील का आयोजन भी किया जा रहा है। जलालपुर के दलाल टोला, काजीपुरा, उर्दू बाजार समेत विभिन्न मोहल्लों में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। बच्चों ने सुबह से ही मेले में पहुंचकर खिलौने, मिठाइयों और अन्य सामान की खरीदारी की। नगर के विभिन्न स्थानों पर बहराइच से आए प्रसिद्ध मिठाई विक्रेताओं ने स्टाल लगाए, जहां लोगों की भीड़ लगी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।