फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A Naat gathering held at Kichauchha Dargah

Ambedkar Nagar News: किछौछा दरगाह में सजी नातिया महफिल

Thu, 27 Aug 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A Naat gathering held at Kichauchha Dargah
अशरफपुर किछौछा दरगाह स्थित खानकाह-ए-हाशमी परिसर में ईदमिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार देर शाम मंच
अंबेडकरनगर। अशरफपुर किछौछा दरगाह स्थित खानकाह-ए-हाशमी परिसर में ईदमिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार देर शाम अंजुमन फैजान-ए-सिमना के तत्वावधान में 25वें नातिया मुशायरे का आयोजन हुआ। मौलाना सैयद आरफ अशरफ की अध्यक्षता और सैयद शाह नूरुद्दीन अशरफ की सरपरस्ती में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचे।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे शुरू हुए मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से आए शायरों और नातख्वानों ने नातिया कलाम पेश किए। सैयद रुहुल मुनीम शाद मकनपुरी ने नात पेश कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद अजहर फारूकी बरेलवी ने अपना कलाम पेश किया। इस दौरान मुफ्ती रिजवान, मुहामीद अशरफ, लल्लू शाह, इजहार शाह, डॉ. नफीस, अफरोज रोशन, लईक खान, नीरुल ऐन अशरफ, मोहम्मद सब्बीर और आसिफ सिद्दीकी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन



नातिया मुकाबले में मुबारकपुर की अंजुमन अव्वल

विद्युतनगर। टांडा क्षेत्र के मुबारकपुर में अंजुमन नूरे हक इस्लामिया की ओर से सालाना जलसे के तहत बुधवार देर रात नातिया मुकाबला कराया गया। मुकाबले में 20 अंजुमनों ने प्रतिभाग किया। आजमगढ़ के मुबारकपुर की अंजुमन मिलाद ग्रुप ने पहला स्थान हासिल कर उमरह का टिकट जीता। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज व कारी अबुजर, उस्ताद अल्जामेयातुल अशरफिया ने तिलावते कलाम पाक से की। मुकाबले में अंजुमन तारीखे इस्लाम, गोहना-मऊ ने दूसरा स्थान हासिल किया। उसे अजमेर शरीफ का टिकट प्रदान किया गया। वहीं अंजुमन खादिमाने रसूल, अलीगंज-टांडा तीसरे स्थान पर रही, उसे बहराइच जाने का टिकट दिया गया। कार्यक्रम में टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, अंजुमन नूरे हक इस्लामिया के सदर हाजी आरिफ जमाल, ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, मोहम्मद फिरोज, प्रोफेसर डॉ. जमशेद अहमद, मुसाब अजीम, मोहम्मद नदीम, अब्दुल माबूद व अन्य उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed