{"_id":"6a9164e596a1ddb1c30148ec","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-talb-ma-dabna-sa-yavaka-ka-mata-paravara-ma-maca-kaharama-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अहिरौली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चमुर्खा गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
प्रतापपुर चमुर्खा निवासी रामप्रसाद राजभर ने बताया कि उनका बेटा पवन राजभर (24) शुक्रवार सुबह करीब चार बजे घर से निकला था। दोपहर करीब 12 बजे परिजनों को सूचना मिली कि बैसैरवा तालाब में एक युवक डूबा पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे।
परिजनों के पहुंचने तक ग्रामीणों की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकाला जा चुका था। शव की पहचान पवन राजभर के रूप में हुई। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खास बात यह रही कि युवक का शव तालाब में महज करीब तीन फीट गहरे पानी में मिला।
बताया गया कि पवन कुछ दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटा था। वह परिवार में आयोजित एक मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आया था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिव लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।