Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shravasti News
›
VIDEO: भूमि विवाद में समझौते के बाद शिकायत कर परेशान करने का आरोप, पूर्व प्रधान ने गांव निवासी महिला पर लगाया आरोप
{"_id":"6a8ea3a1b5f11f3bf90c9e85","slug":"video-video-bhama-vavatha-ma-samajhata-ka-btha-shakayata-kara-parashana-karana-ka-aarapa-parava-parathhana-na-gava-navasa-mahal-para-lgaya-aarapa-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भूमि विवाद में समझौते के बाद शिकायत कर परेशान करने का आरोप, पूर्व प्रधान ने गांव निवासी महिला पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भूमि विवाद में समझौते के बाद शिकायत कर परेशान करने का आरोप, पूर्व प्रधान ने गांव निवासी महिला पर लगाया आरोप
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के दक्षिणी बलिदानपुरवा निवासी पूर्व प्रधान सुंदरलाल यादव ने गांव निवासी महिला पर बार-बार शिकायत कर परेशान करने का आरोप लगाया है। सुंदरलाल का आरोप है कि भूमि विवाद में उनका महिला से समझौता हो गया है फिर भी महिला उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर उन्हें परेशान कर रही है। सुंदरलाल ने यह भी बताया कि उक्त प्रकरण न्यायालय में भी विचाराधीन है।
सुंदरलाल यादव ने बताया कि उन्होंने लगभग 40 वर्ष पूर्व तीन बिसवा जमीन गांव निवासी महिला के ससुर के पिता से खरीदी थी। उक्त जमीन के दो बिसवा पर उन्होंने मकान व दुकान बनवाकर किराए पर दे दिया। बाद में महिला ने उक्त जमीन पर अपना दावा किया। विवाद शांत करवाने के लिए उन्होंने शेष बची एक बिसवा जमीन महिला को दे दी। सुंदरलाल ने यह भी दावा किया गिरंट मुख्य मार्ग पर स्थित करीब 15 बिसवा जमीन भी उन्होंने छोड़ दी, जबकि उस जमीन के लिए उन्होंने एक लाख 64 हजार रुपये दिए थे। बावजूद इसके महिला उन्हें परेशान करने के लिए बार-बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दे रही है।
सुंदरलाल ने बताया कि उक्त प्रकरण में पांच दिसंबर 2020 को महिला की सास के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी में 50 रुपये के स्टांप पर समझौता भी किया था। समझौते में दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद या लेनदेन शेष नहीं होने की बात दर्ज की गई थी। सुंदरलाल ने यह भी दावा किया कि महिला जिस जमीन के लिए शिकायत कर रही है, उसका मामला दीवानी न्यायालय में भी विचाराधीन है। न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद अधिकारियों के समक्ष लगातार शिकायतें किए जाने से उन्हें मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।