{"_id":"6aa90b04c07a31267503366a","slug":"video-abdakaranagara-ma-umasa-bhara-garama-ka-bca-masama-bthal-haii-jhamajhama-brasha-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम बदला, हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम बदला, हुई झमाझम बारिश
अंबेडकरनगर में लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने तेज करवट ली। अकबरपुर शहर में सुबह करीब 11 बजे अचानक आसमान में बादल घिर आए, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। कटारिया बाग, राबी बहाउद्दीनपुर, पटेलनगर, कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड, तहसील तिराहे समेत अन्य इलाकों में झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद कभी धूप तो कभी छांव होती रही। बारिश के बाद उमस से मामूली राहत मिली है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर बादल घिरे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।