गुरुग्राम हिट एंड रन केस: 'मैंने तो डर के मारे...', बाइक राइडर सिया ने बताई पूरी कहानी; पिता बोले-वो घबराई हुई
गुरुग्राम गोल्फ कोर्स एक्सीडेंट केस की पीड़ित शिवानी चौहान ने मीडिया के सामने हादसे पर विस्तार से पूरी जानकारी दी है। उनकी कार बहुत तेजी से और मेरे बहुत करीब से निकली थी। ड्राइवर ने कुछ इशारे किए और मुझे रोकने की कोशिश की थी। मैंने डर के मारे थोड़ी रफ्तार बढ़ा दी, क्योंकि मुझे लगा कि वह कोई खतरनाक हरकत कर सकता है। सोमवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को कार सवार युवक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में स्पोर्ट्स बाइक कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया था।
विस्तार
सिया ने रविवार रात को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में गाड़ी नंबर, मालिक और पिता का नाम भी बताया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सिया का मानना है कि पुलिस के पास पर्याप्त जानकारी थी, फिर भी कार्रवाई में देरी हुई।
उन्होंने गोल्फ कोर्स रोड पर सीसीटीवी कैमरों और पुलिस पेट्रोलिंग की कमी पर सवाल उठाए। यह हिट-एंड-रन का गंभीर मामला है, पर आरोपी अब भी आज़ाद घूम रहा है। हालांकि पुलिस ने राजस्थान के दौसा से आरोपी कल्याण बैंसला को हिरासत में ले लिया।
इससे पहले, गुरुग्राम गोल्फ कोर्स एक्सीडेंट केस की पीड़ित शिवानी चौहान (सिया) कहती हैं कि "कल मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें आप देख सकते हैं कि एक कार मेरा पीछा कर रही है मैं आम तौर पर रविवार को बाइक राइड पर जाती हूं, और मैं गोल्फ़ कोर्स रोड पर जा रही थी। उस समय, मैंने सड़क पर चल रही या मेरा पीछा कर रही उस कार पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया था।
सबसे पहले तो यह हुआ कि जब मैं बाइक चला रही थी, तो वह कार बहुत तेजी से और मेरे बहुत करीब से निकली। मैं चौंक गई और सोचने लगी कि कार मेरे इतने करीब क्यों आई? मैंने पहले तो इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की। फिर, कार की रफ़्तार कम हुई और वह मेरे पीछे हो गई।
#WATCH | Delhi: Gurugram's Golf Course accident case | Victim Sia says, "My first thought as a female rider was that I didn't feel safe at all on the Delhi and Gurugram roads that day. Even though there were fellow riders around me, I felt that if I were to head out alone on my… pic.twitter.com/d4YvLbwMqv
— ANI (@ANI) September 15, 2026
पीड़ित सिया कहती हैं कि "मैंने उसे इशारा किया कि वह एक तरफ रहे और ज्यादा पास न आए। हालांकि उसकी गाड़ी तेज़ी से चल रही थी, लेकिन जब मुझे लगा कि वह मेरी बाइक की तरफ आ रही है या ओवरटेक करने की कोशिश कर रही है, तो मैंने डर के मारे थोड़ी रफ्तार बढ़ा दी, क्योंकि मुझे लगा कि वह कोई खतरनाक हरकत कर सकता है।
पीड़ित सिया कहती हैं कि उस कार में सिर्फ लड़के थे, मैंने कोई महिला नहीं देखी। मैं गुरुग्राम में एक बाइकर कैफे जा रही थी। मेरा कोई तय ग्रुप नहीं है जिसके साथ मैं हमेशा राइड करती हूं, कभी-कभी मैं अपने भाई के साथ राइड करती हूं। चूंकि दूसरों के पास भी वही बाइक मॉडल है जो मेरे पास है, इसलिए बाइकर कम्युनिटी में सभी एक-दूसरे को जानते हैं, हमें पता होता है कि किसके पास कौन सी बाइक है, इसलिए उन्होंने मुझे पहचान लिया। उनमें से एक जो मेरा एक तरह से दोस्त है, जिसके साथ मैंने कुछ ग्रुप राइड्स की थीं, उसने मुझे पहचान लिया। उसका कैमरा चालू था और उसने सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया।
#WATCH | Delhi: Gurugram's Golf Course accident case | Victim Sia says, "I posted the video on Sunday night... In that video and its caption, I explicitly mentioned the vehicle number, the name of the registered owner, and even his father's name. I believe that level of detail is… pic.twitter.com/rvEbwllJbh
— ANI (@ANI) September 15, 2026
मैं वहां लगभग एक घंटे तक रुकी रही क्योंकि मैं बुरी तरह डरी हुई थी, मैं सचमुच कांप रही थी और अपनी बाइक बिल्कुल नहीं चला पा रही थी। फिर, राइडर्स में से एक ने मेरी बाइक चलाई और मैं किसी और की बाइक चलाकर यहां तक आई और आखिर में अपनी बाइक वापस ले ली। फिर मैं उस बाइक को अपने घर ले आई।
पूरे देश ने वह वीडियो देखा है जिसमें साफ दिख रहा है कि क्या हुआ था और जाहिर है कि ड्राइवर की ही गलती है। यह हिट-एंड-रन का मामला है। वीडियो में जान-बूझकर टक्कर मारना दिख रहा है, जो हत्या की कोशिश के बराबर है। मेरा वीडियो वायरल होने के बाद गुड़गांव पुलिस ने इंस्टाग्राम के ज़रिए मुझसे संपर्क किया।
पीड़ित सिया कहती हैं कि मेरे घुटनों पर चोटें आई हैं। मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि मैंने राइडिंग शूज और राइडिंग ग्लव्स पहने हुए थे। अगर मैंने राइडिंग शूज और ग्लव्स नहीं पहने होते, तो हाथ पर लगी चोट से मेरा कंधा भी टूट सकता था। मेरा पैर भी टूट सकता था।
पीड़िता सिया के पिता का कहना है, "मैं चाहता हूं कि पुलिस आरोपी पर सबसे सख्त कार्रवाई करे और मुकदमे में धारा बढ़ाए, खासकर हत्या की कोशिश और हिट-एंड-रन की धारा एड करे, ताकि ऐसे लोगों को सबक मिले और वे दोबारा सड़कों पर ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करें। मेरी बेटी अभी ठीक महसूस नहीं कर रही है, वह आराम कर रही है।
हम उनके वकील की दलील नहीं मानते, जो कह रहे हैं कि लड़की ने यह सब सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने और ध्यान खींचने के लिए किया, हम बस यही चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो और आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। सिया को बाइक चलाते हुए लगभग 7-8 महीने हो गए हैं। मुझे लगता है कि यह पूरा मामला सिर्फ ईगो का है। अगर कोई गाड़ी चला रहा है और उसे कोई महिला बाइक चलाते हुए दिखती है, तो आजकल यह इतनी बड़ी बात क्यों है?... मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से गलत है और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई होनी चाहिए।"
#WATCH | Gurugram's Golf Course accident case | Palwal: Haryana Minister Gaurav Gautam says, "The police are doing their job according to the law, and naturally, if such an incident has occurred, the guilty will be caught. Even if it is someone from my own family, they too will… pic.twitter.com/XAyBj8bkk7
— ANI (@ANI) September 15, 2026