{"_id":"675ef891d1a2aef3360c85a6","slug":"delhi-team-raided-the-shop-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126267-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दिल्ली की टीम ने दुकान पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दिल्ली की टीम ने दुकान पर मारा छापा
भीटी (अंबेडकरनगर)। बड़ी मात्रा में नकली तेल व फूड सामग्री पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने संबंधित कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर व्यापारी के खिलाफ कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित कंपनी के मुख्यालय के रिशू मिश्रा टाटा कंज्युमर प्रोडक्ट व पतंजलि फूड कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि व उच्चाधिकारी हैं। काफी दिनों से कंपनी के अधिकारियों को महरुआ कस्बे में कंपनी के नाम पर नकली प्रोडक्ट रखने व बेचने की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को एरिया मैनेजर के नेतृत्व में कंपनी ने टीम गठित कर जांच के लिए महरुआ भेजा। कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने पहुंचकर कस्बे के शिवगणेश गुप्ता के किराना की दुकान पर छापा मारा। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने दुकान व गोदाम में सघन जांच-पड़ताल की। इस दौरान टीम को दुकान में रखा पतंजलि कंपनी का फर्जी लेबलयुक्त 113 बोतल सरसों का तेल व टाटा कंपनी के नकली लेबलयुक्त 251 पैकेट चायपत्ती बरामद हुई। टीम दोनों सामानों का नमूना लेकर जांच के लिए दिल्ली लौट गई। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।