{"_id":"67694f47d69844a1b707fa1c","slug":"young-man-beaten-to-death-referred-to-saifai-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129153-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक को पीटकर किया अधमरा, सैफई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी। गांव रमईहार के रहने वाले एक युवक को चार युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। मृत समझ कर आरोपी वहां से चले गए। युवक को उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रमईहार का रहने वाला कमल राजपूत विद्युत विभाग में ठेकेदार के माध्यम से स्मार्ट मीटर लगाने का काम करता है। 21 दिसंबर की देर शाम वह काम करने के बाद घर आ रहा था। तभी बीएन गार्डन के पीछे विमल कुमार, आयुश, प्रभात और अभी से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मृत समझ कर आरोपी वहां से चले गए। जानकारी होने के बाद परिजन बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने भाई चंचल राजपूत की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।