{"_id":"6af8a3705ffd05cfaf083656","slug":"fir-against-dismissed-fireman-jitendra-rathore-who-threatened-to-blow-up-gorakhpur-math-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 112 पर काॅल कर गोरखपुर मठ को उड़ाने की धमकी, खुद को बताया लाॅरेंस गैंग का सदस्य; बर्खास्त फायरमैन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 112 पर काॅल कर गोरखपुर मठ को उड़ाने की धमकी, खुद को बताया लाॅरेंस गैंग का सदस्य; बर्खास्त फायरमैन पर केस
Sat, 14 Nov 2026 11:37 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:37 PM IST
सार
गोरखपुर मठ को उड़ाने की धमकी के मामले में बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर पर शिकंजा कस गया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पूर्व में बर्खास्त फायरमैन दिवानी में काकरोच बनकर भी प्रदर्शन कर चुका है।
विज्ञापन
दिवानी में काकरोच बनकर किया था प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनुशासनहीनता समेत अन्य आरोपों में बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर पर थाना न्यू आगरा में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। जयपुर हाउस निवासी हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व संगठन मंत्री मनु महाजन ने पुलिस से शिकायत की। यूपी 112 पर कॉल कर खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए गोरखपुर मठ को उड़ाने की धमकी देने का ऑडियो वायरल हुआ है।
फिरोजाबाद के टूंडला निवासी जितेंद्र राठौर पर एक छात्रा को परेशान करने समेत अन्य मामले विचाराधीन हैं। कुछ माह पूर्व उसने दीवानी में काकरोच बनकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आया था। दिल्ली और लखनऊ में भी प्रदर्शन और अधिकारियों के लिए अमर्यादित बातें उसने कही थीं। आगरा पुलिस के एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अधिकारियों के लिए अभद्र भाषा प्रयोग करने का ऑडियो सामने आया था। उसको सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
इसके बाद यूपी 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अभद्रता का ऑडियो सामने आया। शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व संगठन मंत्री मनु महाजन ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी। आरोप लगाया कि ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम जांच कर रही है। साक्ष्यों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।