Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police team attacked while attempting to apprehend an accused in Agra sub-inspector and constable injured

आगरा में पुलिस पर हमला: दबिश देने पहुंचे पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने घेरा, मारपीट में दरोगा और सिपाही घायल

Sat, 14 Nov 2026 10:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 14 Nov 2026 10:55 PM IST
सार

आगरा के बाह में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। मारपीट की। इसमें दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन
Police team attacked while attempting to apprehend an accused in Agra sub-inspector and constable injured
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र में एक महिला पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश देने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घर में छिपे आरोपी को भागने का पूरा मौका देते हुए लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता व मारपीट की। इससे बटेश्वर चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने मामले में छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


नगला मोहनलाल निवासी सिया देवी ने ट्रांसयमुना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया था कि 10 नवंबर की रात करीब ढाई बजे राकेश नगर निवासी विवेक जाटव उर्फ पंजाबी, विवेक उर्फ भेड़िया और बालाजी नगर के यश चौधरी उर्फ यश जाट उनके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर जब बेटे सचिन के साथ दरवाजा खोला तो तीनों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की। दरवाजे की ओट लेकर दोनों ने जान बचाई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

इसके बाद आरोपियों ने श्यामू यादव के घर पर भी फायरिंग की और भाग गए। घटनास्थल से पुलिस को कारतूस के खोखे मिले। इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी हुई थी। इस गंभीर मामले में मुख्य आरोपी विवेक जाटव उर्फ पंजाबी की लोकेशन बाह के बिजकौली गांव में मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई। सूचना थी कि वह नगला केहरी सिरसागंज के अपने दोस्तों प्रिंस उर्फ काली यादव व प्रियांशू यादव के जरिये बिजकौली निवासी धर्मेंद्र के घर छिपा हुआ है।

 
विज्ञापन

इस पर ट्रांसयमुना थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार, सर्विलांस टीम नगर जोन, एसओजी और बटेश्वर चौकी प्रभारी अनुज कुमार संयुक्त रूप से धर्मेंद्र के घर पहुंचे। आरोपी विवेक खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस ने जब उसे दबोचने के लिए दौड़ लगाई तो घर पर मौजूद धर्मेंद्र, उसकी पत्नी शिवानी, बेटा पवन यादव, होराम सिंह के बेटे नीरज, बालकृष्ण उर्फ बॉबी, उसकी पत्नी रीना और दो अन्य महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद आरोपी पक्ष मारपीट करने लगा। इस छीनाझपटी और हंगामे का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी भाग गया।

दरोगा अनुज कुमार की तहरीर पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी पवन यादव, बालकिशन और नीरज पकड़े गए हैं। फरार मुख्य आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। - अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed