{"_id":"6af8a67ef701ec878b0260b7","slug":"free-entry-to-all-monuments-including-taj-mahal-will-be-applicable-on-november-19-on-world-heritage-week-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व धरोहर सप्ताह: ताजमहल समेत सभी स्मारकों में होगा मुफ्त प्रवेश, एएसआई ने जारी किया आदेश; नोट करें ये तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व धरोहर सप्ताह: ताजमहल समेत सभी स्मारकों में होगा मुफ्त प्रवेश, एएसआई ने जारी किया आदेश; नोट करें ये तारीख
Sat, 14 Nov 2026 11:51 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:51 PM IST
सार
एएसआई की ओर से ताजमहल, आगरा किला समेत सभी स्मारक मुफ्त में देखने का अवसर दिया जा रहा है। इसको लेकर आदेश भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत 19 नवंबर से होगी। इस दिन ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला, महताब बाग समेत सभी स्मारकों में पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे। विरासत को सहेजने के संदेश के साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सभी स्मारकों में मुफ्त प्रवेश का आदेश जारी किया है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा। 19 नवंबर को देशभर के सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे में आगरा में भी सभी स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटक बिना टिकट प्रवेश कर पाएंगे।
ताजमहल में मुख्य मकबरे पर जाने के लिए पर्यटकों को 200 रुपये का निर्धारित टिकट लेना अनिवार्य होगा। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। स्मारकों में विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। स्कूली बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी जिनमें उन्हें धरोहर सहेजने के बारे में बताया जाएगा।