{"_id":"6af889d2e4490a8f98033a13","slug":"celebrations-at-cricketer-manal-chauhan-home-in-mainpuri-following-indian-team-victory-in-under-19-asia-cup-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 एशिया कप: जीत के हीरो बने मनल चाैहान के घर पर जश्न, मैनपुरी में पिता बोले- बेटे ने खुद को साबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 एशिया कप: जीत के हीरो बने मनल चाैहान के घर पर जश्न, मैनपुरी में पिता बोले- बेटे ने खुद को साबित किया
Sat, 14 Nov 2026 09:48 PM IST
Arun Parashar
एएनआई
एएनआई
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:48 PM IST
सार
अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले क्रिकेटर मनल चाैहान के मैनपुरी स्थित घर पर जश्न का माहाैल है। परिजन ने आतिशबाजी की। मनल के चाचा ने कहा कि भतीजे ने प्रदर्शन से सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
मनल चाैहान के घर पर की आतिशबाजी।
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने रोमांचक मैच में एक विकेट से एतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ ही प्रशंसक खुशी से झूम उठे। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले क्रिकेटर मनल चाैहान के घर पर जश्न मनाया गया। आतिशबाजी की गई। मिठाई बांट कर खुशी मनाई।
मनल चाैहान पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में मोहित उल्वा के साथ जीत के नायक बने। एक ओर मनल ने मुश्किल परिस्थिति में आक्रामक बल्लेबाजी कर जीत की उम्मीद जगाई, तो दूसरी ओर मोहित उल्वा ने आखिरी समय तक खुद पर भरोसा बनाए रखते हुए भारतीय टीम को चैंपियन बना दिया।
विज्ञापन
— ANI (@ANI) November 14, 2026 ">http://
भारतीय टीम की जीत के बाद मनल के गांव नगला जुला स्थित घर पर जश्न मनाया गया। मनल के चाचा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। उसने हमारा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। वह बचपन से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित था और उसने बहुत कड़ी मेहनत की है... आज उसने भारत को जीत दिलाने में मदद की। गांव तथा जिले के सभी लोग बहुत खुश हैं।
मनल चौहान की दादी आशा चौहान ने कहा कि यह सभी के लिए, पूरे परिवार के लिए बहुत खुशी का दिन है। हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम कैसा महसूस कर रहे हैं, बहुत अच्छा लग रहा है और बहुत ज्यादा खुशी है।
मनल की पारी ने जीत में निभाई अहम भूमिका
338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 17.4 ओवर में 95 रन जोड़े। आर्यवीर 61 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में नौ चौके शामिल रहे। दूसरे छोर पर कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 101 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 80 रन बनाए। हालांकि, दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। वीके विनीत 24 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अर्जुन राजपूत 16 और यशवर्धन चौहान नौ रन ही बना सके। विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ ने 12 गेंदों में 19 रन बनाए। आर्यन सावसानी नौ रन और काव्या पटेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस तरह भारतीय टीम ने 252 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए और पाकिस्तान की जीत लगभग तय नजर आने लगी। लेकिन नौवें विकेट के लिए मनल चौहान और मोहित उल्वा ने मुकाबले की तस्वीर बदल दी। दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 35 गेंदों में 57 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मनल ने 32 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। वह 48वें ओवर में आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर मोहित डटे रहे। मोहित उल्वा ने 26 गेंदों में नाबाद 49 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। भारतीय टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी। मोहित ने शानदार चौका जड़कर भारत को एक विकेट से ऐतिहासिक जीत दिला दी।
विज्ञापन
मनल चाैहान पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में मोहित उल्वा के साथ जीत के नायक बने। एक ओर मनल ने मुश्किल परिस्थिति में आक्रामक बल्लेबाजी कर जीत की उम्मीद जगाई, तो दूसरी ओर मोहित उल्वा ने आखिरी समय तक खुद पर भरोसा बनाए रखते हुए भारतीय टीम को चैंपियन बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Mainpuri, Uttar Pradesh: Celebrations broke out at India U-19 cricketer Manal Chauhan's residence in Nagla Jula village following India's victory over Pakistan in the ACC Men’s U-19 Asia Cup 2026 final. His uncle says, "It is a matter of immense joy. He has swelled our chests with pride. He was dedicated to cricket since childhood and worked very hard... Today he has helped India win, and everyone in my village and district is overjoyed."
— ANI (@ANI) November 14, 2026
भारतीय टीम की जीत के बाद मनल के गांव नगला जुला स्थित घर पर जश्न मनाया गया। मनल के चाचा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। उसने हमारा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। वह बचपन से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित था और उसने बहुत कड़ी मेहनत की है... आज उसने भारत को जीत दिलाने में मदद की। गांव तथा जिले के सभी लोग बहुत खुश हैं।
मनल चौहान की दादी आशा चौहान ने कहा कि यह सभी के लिए, पूरे परिवार के लिए बहुत खुशी का दिन है। हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम कैसा महसूस कर रहे हैं, बहुत अच्छा लग रहा है और बहुत ज्यादा खुशी है।
पिता सुदीप चौहान ने कहा कि हम बहुत लंबे समय से इस पल का इंतज़ार कर रहे थे। उसे हर मैच में खेलने का मौका भी नहीं मिल रहा था। आज उसे मौका मिला और ईश्वर की कृपा तथा बड़ों के आशीर्वाद से उसने खुद को साबित कर दिखाया। आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, इतना गर्व कि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं बस यही चाहता हूं कि वह अच्छा प्रदर्शन करे, भारतीय टीम के लिए और भी बेहतर खेले, सीनियर भारतीय टीम तक पहुंचे और भारत के लिए खेले।