{"_id":"6acd1d043f380a5bae01fb1d","slug":"video-wrong-way-tractor-hits-bike-home-guard-seriously-injured-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गलत दिशा से आए ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, होमगार्ड गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गलत दिशा से आए ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, होमगार्ड गंभीर घायल
आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी के गांव दुल्हारा निवासी राजेंद्र (55) आगरा होमगार्ड में ड्यूटी करते हैं। वह सुबह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। आगरा-जयपुर हाइवे पर स्थित भगवान पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल लेकर जैसे ही वह बाहर निकले, तभी विपरीत दिशा से आए एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किरावली लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वहीं, किरावली-सांथा मार्ग पर दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किरावली लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में एक घायल की पहचान 15 वर्षीय सौरभ निवासी नगला कोरई के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल युवक का नाम तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है, वह ग्राम सांथा का रहने वाला बताया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।