{"_id":"6a8ed244db47f791fb048def","slug":"video-women-over-age-of-60-receive-gift-of-free-bus-travel-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी साैगात, रोडवेज बस में मिला मुफ्त सफर का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी साैगात, रोडवेज बस में मिला मुफ्त सफर का तोहफा
प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना की सौगात बुधवार को मथुरा को भी मिली। योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन प्रकाश, जिलाधिकारी सीपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे तथा ग्रामीण अभियांत्रिकी परियोजना अधिकारी एके उपाध्याय, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उपायुक्त वीबीजी राम जी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के के आर्य सहित अधिकारी मौजूद रहे। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को योजना की जानकारी देने के साथ निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से अवगत कराया गया। योजना को महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सुगम आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर संचालित ‘नारी शक्ति, नव समाज की असली शक्ति’ की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। योजना के माध्यम से वरिष्ठ महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षित और निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।