{"_id":"6a958b60e0d5bdba9c0336a5","slug":"video-woman-nearly-burnt-alive-daughter-in-law-fights-off-attackers-and-saves-her-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, चंडी बन बहू ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, चंडी बन बहू ने बचाई जान
आगरा के बाह के चित्राहाट के रानी का बाग गांव में रविवार तड़के 4 बजे पड़ोसियों ने महिला को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। झोपड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। चारपाई पर सोते समय महिला की चीख सुनकर बहू की आंख खुली तो वह सास की चारपाई से लपटें उठती देखकर चंडी बन गई। जलती चारपाई से सास को उठाकर जमीन पर लिटाने के बाद हमलावरों के पीछे डंडा लेकर दौड़ पड़ी। बहू के तेवर देखकर हमलावर भागे तो उनका गली तक पीछा करके खदेड़ा। पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। रानी का बाग की रहने वाली पुत्रवधू नीतू ने पुलिस को बताया शनिवार शाम पड़ोसी गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें सास सुनीता ने गाली देने से रोका था। बस यही मामूली विवाद हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार तड़के सास सुनीता अपनी झोपड़ी में सो रही थीं। तड़के 4 बजे पड़ोसी आए और झोपड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। चारपाई पर सो रही सुनीता को पीटने लगे। सास की चीख सुनकर जागी बहू नीतू की नींद खुली तो वह हमलावरों पर चंडी बनकर टूट पड़ी। उसने डंडे उठाकर हमलावरों को ललकारा। अन्य परिजन भी आ गए, जिससे हमलावर भाग गए। नीतू ने सुनीता को दहकती चारपाई से उतार कर जमीन पर लिटाया और हमलावरों का गली तक पीछा किया। नीतू ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। झुलसी हालत में सुनीता को पुलिस ने इलाज के लिए जैतपुर सीएचसी भिजवाया। पुलिस के मुताबिक तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।