आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में एक युवती ने युवक और उसके परिवार के पांच अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, जबरन शादी कराने और धमकी देने की शिकायत की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवती ने बताया कि जब वह 16 वर्ष की थी, तब उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम से कुनाल राजपूत से हुई थी। बात बढ़ने पर मुलाकातें होने लगीं। कुनाल उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाता था, जिससे वह बेहोश हो जाती थी। होश में आने पर युवक उसे अचानक बेहोश हो जाने की बात बताता था। बाद में उसे कुछ दवाइयां भी दी जाने लगीं। युवक ने इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर उसके नाम से कई आईडी बनाईं और उसे भी संदेश भेजने के लिए कहता था। वह बार-बार घर से भागकर शादी करने का दबाव बनाता था। 28 जुलाई को उसे ग्वालियर से जबरन आगरा लाया गया। 8 अगस्त को युवक और उसके परिजन उसे अपने घर ले गए, जहां डराने-धमकाने के साथ कुनाल के समर्थन में मर्जी से शादी करने का वीडियो बनवाया गया। दवाइयां खिलाने के बाद उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ले जाकर कागजात पर हस्ताक्षर कराए गए और मंदिर में शादी कराई गई। परिजन ने 8 अगस्त को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 10 अगस्त की रात वह अपनी मर्जी से परिवार के पास लौट आई। उसने आरोपी युवक, उसके माता-पिता, चाचा-चाची समेत छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई और अपने फोटो, वीडियो व दस्तावेज वापस दिलाने की मांग की। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।