{"_id":"6ab3cf0392ccd70b2c0b8ffa","slug":"video-woman-allegedly-threatened-with-death-for-refusing-marriage-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी से इनकार पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के कस्बा बिचपुरी स्थित एक कॉलोनी की एक युवती ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाने, परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों में योगेश शर्मा, उसके जीजा भूपेंद्र शर्मा और बहन सुनीता शर्मा शामिल हैं। एक अज्ञात है। प्राथमिकी के अनुसार, युवती की पूर्व में योगेश शर्मा से मित्रता थी। योगेश उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। शादी से मना करने पर उसे कॉलोनी और समाज में बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। लगातार दबाव के चलते युवती ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि योगेश के जीजा भूपेंद्र शर्मा और बहन सुनीता शर्मा से शिकायत करने पर उन्होंने भी परिवार को धमकाया। शिकायत में युवती ने अपने भाई आशीष के साथ हुई सड़क दुर्घटना का भी जिक्र किया है। आशीष घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसके हाथ में चोट आई। पूर्व में मिल रही धमकियों के आधार पर युवती ने इस घटना में योगेश पर आशंका जताई है। सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।