Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Demanding outstanding wages for painting and wall-writing work cost a laborer dearly; when he asked for the ₹2
{"_id":"6ab3319fad666818220b515c","slug":"demanding-outstanding-wages-for-painting-and-wall-writing-work-cost-a-laborer-dearly-when-he-asked-for-the-rs2000-due-to-him-the-hostel-warden-verbally-abused-him-and-struck-him-on-the-head-with-a-wooden-stool-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4755734-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो हजार रुपये मजदूरी मांगने पर बवाल: छात्रावास अधीक्षक पर स्टूल से मजदूर का सिर फोड़ने का आरोप; पांच टांके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार रुपये मजदूरी मांगने पर बवाल: छात्रावास अधीक्षक पर स्टूल से मजदूर का सिर फोड़ने का आरोप; पांच टांके लगे
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अंधियारखोह गांव के बालक छात्रावास में करीब डेढ़ वर्ष पहले किए गए पेंटिंग और दीवार लेखन कार्य की 2 हजार रुपये बकाया मजदूरी मांगना एक मजदूर को भारी पड़ गया। मजदूर ने आरोप लगाया है कि मजदूरी की रकम मांगने पर छात्रावास अधीक्षक ने गाली-गलौज करते हुए लकड़ी के स्टूल से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में मजदूर के माथे से खून निकलने लगा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर में पांच टांके लगाए गए। मामले में गौरेला पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डेढ़ साल से अटकी थी 2 हजार रुपये मजदूरी
दौंजरा निवासी ओमप्रकाश पुरी के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पहले उसने अंधियारखोह स्थित बालक छात्रावास में पेंटिंग और दीवार लेखन का काम किया था। काम पूरा होने के बाद उसकी करीब 2 हजार रुपये की मजदूरी बाकी रह गई थी। पीड़ित का कहना है कि वह कई बार छात्रावास अधीक्षक नोहर सिंह धुर्वे से बकाया राशि देने की मांग कर चुका था, लेकिन हर बार बाद में भुगतान करने की बात कहकर उसे टाल दिया जाता था।
तिराहे पर हुई कहासुनी, फिर हमला
पीड़ित के मुताबिक, घटना के दिन वह किसी काम से अंधियारखोह गया था। इसी दौरान अंधियारखोह तिराहे के पास उसकी मुलाकात छात्रावास अधीक्षक नोहर सिंह धुर्वे से हो गई। ओमप्रकाश ने अपनी बकाया मजदूरी के 2 हजार रुपये देने की मांग की। शिकायत के मुताबिक, इसी बात को लेकर अधीक्षक भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पास में रखा लकड़ी का स्टूल उठाकर सिर पर हमला कर दिया गया।
हमले में ओमप्रकाश के माथे पर गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में घटना को गांव के कोटवार ईश्वर टांडिया द्वारा देखे जाने की बात भी बताई है।
जिला अस्पताल में लगे पांच टांके
घटना के बाद घायल ओमप्रकाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसके सिर में पांच टांके लगाए। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उपचार जारी है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
गौरेला पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत के आधार पर छात्रावास अधीक्षक नोहर सिंह धुर्वे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और मारपीट से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विवाद किस परिस्थितियों में हुआ और मारपीट की घटना में किसकी क्या भूमिका थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।