{"_id":"6ab804963f89218906033ea2","slug":"video-woman-allegedly-raped-at-gunpoint-fir-registered-against-two-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
आगरा के पिढ़ौरा थाना क्षेत्र में मायके में रह रही महिला ने दो लोगों पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने, धमकी देने और घटना के साक्ष्य वाले मोबाइल को छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिढ़ौरा थाने में क्षेत्र के एक गांव की महिला की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उसकी शादी फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि गांव में दूध लेने आने वाला सुखवीर काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता था। 19 नवंबर 2024 की रात वह घर में घुस आया और आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने और पति के आने की भनक लगते ही आरोपी उसे कमरे में बंद कर भाग गया। घटना की शिकायत नगला सिंघी थाने में की गई थी, मगर पुलिस ने शांतिभंग में आरोपी का चालान कर पल्ला झाड़ लिया। इससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए। वह मायके आकर रहने लगी। आरोप है मायके आने के बाद भी आरोपी सुखवीर उसका पीछा करता रहा। बीते 22 जून 2026 को माता-पिता की गैर मौजूदगी में सुखवीर अपने साथी भोजराज निवासी ढरनाथू, थाना नगला सिंघी, फिरोजाबाद के साथ उसके मायके आया। दोनों ने तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी दी। सुखवीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, उसने घटना से संबंधित साक्ष्य मोबाइल में रिकॉर्ड किए थे। उस मोबाइल फोन को भी आरोपी छीनकर ले गया। उसे बदनाम करने की धमकी देकर लगातार रुपये की मांग कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।