{"_id":"6aafc408832e9cf979066301","slug":"video-woman-allegedly-misbehaved-with-after-asking-for-insurance-premium-receipt-fir-filed-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बीमा किस्त की रसीद मांगने पर महिला से अभद्रता, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बीमा किस्त की रसीद मांगने पर महिला से अभद्रता, प्राथमिकी
आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एलआईसी एजेंट के पति और बेटे पर घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने और बीमा किस्तों के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना शमसाबाद में एलआईसी एजेंट उसके पति और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर 2026 को वह अपने घर में खाना बना रही थीं। आरोप है कि एलआईसी एजेंट रीना के पति सतीश और बेटा प्रांशु बीमा की किस्त मांगने आए। किस्त की रसीद मांगने पर पिता-पुत्र ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।