{"_id":"6ab0166e5daa54202e06ba84","slug":"child-faints-after-seeing-black-snake-in-agra-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दरवाजे पर काले नाग की फुंकार सुनकर बच्चा हुआ बेहोश, मां की निकल गई चीख; परिवार हुआ घर में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दरवाजे पर काले नाग की फुंकार सुनकर बच्चा हुआ बेहोश, मां की निकल गई चीख; परिवार हुआ घर में कैद
Sun, 20 Sep 2026 10:53 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:53 PM IST
सार
नाग की फुंकार सुनकर बच्चे की चीख निकल गई। वह बेहोश हो गया। बेटे की चीख सुनकर पहुंची पत्नी राखी की भी सांप को देखकर चीख निकल गई। काला नाग करीब एक घंटे तक मुख्य दरवाजे की चौखट पर ही कुंडली मारकर बैठा रहा।
विज्ञापन
कोबरा सांप
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के बटेश्वर तीर्थ क्षेत्र के मोहल्ला बैराग टूला में रविवार दोपहर घर के दरवाजे पर बैठे काले नाग की फुंकार सुनकर 12 साल का बच्चा बेहोश हो गया। जानकारी होने पर पहुंची बच्चे की मां की भी चीख निकल गई।
घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। मोहल्ला बैराग टूला निवासी शैलेश गोस्वामी के अनुसार, उनका 12 वर्षीय बेटे अल्केश ने घर का दरवाजा खोला, तो गेट पर एक जहरीला काला नाग बैठा था। नाग की फुंकार सुनकर बच्चे की चीख निकल गई। वह बेहोश हो गया।
बेटे की चीख सुनकर पहुंची पत्नी राखी की भी सांप को देखकर चीख निकल गई। काला नाग करीब एक घंटे तक मुख्य दरवाजे की चौखट पर ही कुंडली मारकर बैठा रहा, जिससे परिजन घर के अंदर कैद हो गए। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। हालांकि, जब तक वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची, तब तक सांप रसोई घर की नाली में घुस गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम काले नाग को पकड़कर साथ ले गई।