{"_id":"6a8c36afec603d1df907847f","slug":"video-wife-donated-a-kidney-to-her-husband-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पत्नी ने खतरे में डाल दी अपनी जिंदगी, पति को दिया नया जीवन; सास बोली-देवी है बहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पत्नी ने खतरे में डाल दी अपनी जिंदगी, पति को दिया नया जीवन; सास बोली-देवी है बहू
सुख-दुख, बीमारी में हमेशा साथ दूंगी...विवाह के दौरान फेरों के समय दिए इस वचन को पूरी तरह निभाया सिकंदराराऊ निवासी मीना कुशवाहा (30) ने। पति की दोनों किडनी खराब होने पर इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। जब किडनी ट्रांसप्लांट की बात आई तो सबसे आगे रहीं। उन्होंने किडनी देकर पति को नया जीवन दिया। हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी महेंद्र कुशवाहा (32) निजी स्कूल में पढ़ाते थे। डेढ़ साल पहले दोनों किडनी खराब होने की जानकारी मिली। वे लगातार डायलिसिस करा रहे थे। शरीर कमजोर होता जा रहा था। डायलिसिस के लिए मीना खुद उन्हें लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज आती थीं। तीन बच्चों की परवरिश के साथ घर भी संभालती रहीं। डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट होने पर जान बचने की बात कही। निजी अस्पतालों में खर्च अधिक होने के कारण ट्रांसप्लांट के लिए रुपयों का इंतजाम भी चुनौती बन गया। इसी बीच एसएन में किडनी ट्रांसप्लांट की सेवाएं शुरू होने की जानकारी मिली तो मीना ने पति को दिखाकर पंजीकरण कराया और अपनी किडनी देने का फैसला किया। चिकित्सकीय जांच में मीना की रिपोर्ट भी ठीक आई। शनिवार को महेंद्र का सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। वह अभी आइसोलेट चैंबर में भर्ती हैं। किडनी रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. अपूर्व जैन ने बताया कि मरीज की हालत बिल्कुल ठीक है। महेंद्र एसएन में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले पहले मरीज भी बन गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।