{"_id":"6ab7dd18a7a30719aa09f537","slug":"video-welcomed-biker-contingent-of-seva-sankalp-yatra-in-sikri-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीकरी में सेवा संकल्प यात्रा के बाइकर्स दल का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीकरी में सेवा संकल्प यात्रा के बाइकर्स दल का किया स्वागत
सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर (गुजरात) के लिए निकले करीब 60 बाइकर्स के दल का फतेहपुर सीकरी में स्वागत किया गया। दल ने यहां रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइकर्स दल का स्वागत-सत्कार कर राजस्थान सीमा तक विदा किया। सेवा संकल्प यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य सेवा, समर्पण, एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। बिहार से पिंटू कुमार सिंह, जिला मंत्री युवा मोर्चा बक्सर, संतोष कुमार कुशवाहा, रोहतास सहित अन्य कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हैं। बिहार प्रभारी अनिकेत झा के नेतृत्व में दल यात्रा कर रहा है। फतेहपुर सीकरी में जिला कार्यक्रम संयोजक पंकज कटारा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह, मंडल अध्यक्ष लोकेश तिवारी, विल्सन कुशवाहा, भीम ठाकुर, कृष्णकांत शर्मा, वीरेंद्र कुशवाह, अंशु शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइकर्स दल का स्वागत किया। इसके बाद दल को राजस्थान सीमा तक विदा किया गया। यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को वडनगर में प्रस्तावित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।