{"_id":"6ab78cac5f9bd9c10706704e","slug":"video-benefits-of-panic-buttons-installed-under-the-smart-city-initiative-are-not-being-realized-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी स्मार्ट सिटी: पैनिक बटन पर बैनर-पोस्टर का कब्जा, आपात स्थिति में मदद तलाशना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी स्मार्ट सिटी: पैनिक बटन पर बैनर-पोस्टर का कब्जा, आपात स्थिति में मदद तलाशना मुश्किल
राह चलते किसी को आपात परिस्थिति में मदद उपलब्ध कराने के लिए शहर में पौने दो करोड़ रुपये की लागत से 12 प्रमुख जगहों पर पैनिक बटन लगाए गए हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यह सुविधा दी गई है लेकिन देखरेख न होने से किसी का बटन खराब हो गया तो कोई बैनर-पोस्टर के पीछे छिप गया। कई जगह बटन सड़क से दिखता ही नहीं। ऐसे में मुसीबत में फंसे आदमी के लिए इसे तलाशना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
राहगीरों के साथ कोई घटना-दुर्घटना, समस्या होने पर आसानी से मदद उपलब्ध कराने के लिए यह पैनिक बटन लगाए गए हैं। इनमें किसी भी बटन को दबाते ही इमरजेंसी कॉल नगर निगम में बने कंट्रोल रूम में पहुंच जाती है। वहां से मदद उपलब्ध कराने के लिए ऑपरेटर की आवाज आने लगती है। ये सेवा 24 घंटे काम करती है। इसके लिए कंट्रोल रूम में अलग से ऑपरेटर तैनात हैं लेकिन इन पैनिक बटन की देखरेख का कोई इंतजाम नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।