{"_id":"6ae49661639ff265b60f9ea0","slug":"video-volleyball-tournament-match-between-azamgarh-and-bareilly-ends-in-a-draw-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वॉलीबाल टूर्नामेंट में आजमगढ़ एवं बरेली के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वॉलीबाल टूर्नामेंट में आजमगढ़ एवं बरेली के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला
आगरा के बाह में पूर्व खेल मंत्री महाराज रिपुदमन सिंह स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का उदघाटन मैच स्पाेर्ट्स हॉस्टल आजमगढ़ एवं जाट रेजीमेंट बरेली के बीच खेला गया। रोमांचक उदघाटन मैच में पहला सेट जाट रेजीमेंट बरेली की टीम ने 25-23 के अंतर से जीता, जबकि दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए स्पोर्ट्स हॉस्टल आजमगढ़ की टीम ने 25-21 के अंतर से जीत दर्ज की। बराबरी पर छूटे उदघाटन मैच में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शुक्रवार को शुरू हुए तीन दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का उदघाटन बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान एवं पिनाहट के ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह, समाजसेवी गजेन्द्र सिंह बाबा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच के बाद दूसरे मुकाबलों में आसमान में छाए बादल खलनायक बन गये। आयोजन समिति के सचिव हृदयनरायन शर्मा ने बताया कि लीग और क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार सुबह से खेले जाएंगे। लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज, महाराणा प्रताप अकादमी, स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज, चंडीगढ़, करनाल की टीमों ने आमद करा दी है। उदघाटन मैच में राष्ट्रीय रेफरी चन्द्रभान मिश्रा, धनंजय राय रहे, स्कोरर दीपक कुमार, फूल चन्द्र गुप्ता एवं कमेंटेटर अरुण दुबे, मुकेश शर्मा रहे। इस दौरान रमेश सिंह भदौरिया, गुरुनाम सिंह, सुरेश पचौरी, कृपानरायन शर्मा, हरवीर गुर्जर, विकास चतुर्वेदी, रविन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया, अल्केन्द्र जादौन, सर्वदमन सिंह, अनिल तोमर आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।