{"_id":"6abd34e04ab801e04c010542","slug":"video-voices-of-reverence-resonated-at-pitru-shraddh-bhajanotsav-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पितृ-श्राद्ध भजनोत्सव में गूंजे श्रद्धा के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पितृ-श्राद्ध भजनोत्सव में गूंजे श्रद्धा के स्वर
हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत देवनागरी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से बुधवार को ट्रांस यमुना कॉलोनी सी ब्लॉक में पितृ-श्राद्ध भजनोत्सव का आयोजन किया गया। शहर के कवि, साहित्यकार की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में पितरों की पुण्यस्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपाचार्य डॉ. राजेंद्र दवे ने कहा कि पितरों की पुण्यस्मृति में किया गया धार्मिक अनुष्ठान उनकी आत्मशांति और स्मरण का माध्यम है। मुख्य अतिथि कवयित्री एवं भजन गायिका डॉ. निशिराज ने भजन और काव्य पाठ से वातावरण भक्तिमय कर दिया। उन्होंने कहा कि तर्पण स्मृति, दायित्व और संस्कारों के जीवंत धार्मिक अनुष्ठान हैं। अध्यक्षता कर रहे कवि सम्राट डॉ. राजेंद्र मिलन ने बुजुर्गों को परिवार की धरोहर बताया। संचालन डॉ. यशोयश ने किया। संयोजक डॉ. शेषपाल सिंह ‘शेष’ ने स्वागत और सह संयोजक नरेंद्र शर्मा ‘एडवोकेट’ ने आभार जताया। डॉ. सौरभ देवा, विजया तिवारी, इंदल सिंह इंदु, रामेश्वर दयाल, ओमकार नाथ सविता, प्रताप पांडे, प्रणवीर, दीपक गुप्ता, डॉ. रामेन्द्र शर्मा रवि, निशिथ राज, रेनुका भारद्वाज, राजकुमार जैन, परी शर्मा और तान्या शर्मा ने काव्य पाठ किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।