{"_id":"6ac8c4b743b685e54807b500","slug":"video-video-railway-to-meet-mps-at-taj-hotel-today-to-discuss-new-trains-and-train-stoppages-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सांसदों के साथ रेलवे आज ताज होटल में करेगा मंथन, नई ट्रेनें और ठहराव पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सांसदों के साथ रेलवे आज ताज होटल में करेगा मंथन, नई ट्रेनें और ठहराव पर होगी चर्चा
आगरा। आगरा मंडल में नई ट्रेनों के संचालन, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और स्टेशनों के विकास समेत यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर रेलवे शुक्रवार को सांसदों के साथ मंथन करेगा। बैठक में टूंडला जंक्शन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव और आगरा क्षेत्र की रेल परियोजनाओं के प्रस्तावों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
तीन साल बाद होने वाली इस बैठक में नौ लोकसभा और चार राज्यसभा सांसदों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में आगरा, मथुरा, धौलपुर, फतेहपुर सीकरी, भरतपुर, दौसा, अलवर, फरीदाबाद और इटावा के सांसदों को आमंत्रित किया गया है। राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी के प्रतिनिधि के तौर पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर के अलावा नवीन जैन, रामजीलाल सुमन और तेजवीर सिंह भी आमंत्रित हैं।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और डीआरएम गगन गोयल समेत प्रयागराज मुख्यालय तथा आगरा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी सांसद अपने क्षेत्रों की मांगें पहले ही भेज चुके हैं। रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार, ऐसी बैठक प्रतिवर्ष आयोजित होनी चाहिए। आगरा मंडल की पिछली बैठक वर्ष 2023 में हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।