Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Travel from Agra to Mathura and Gwalior to become easier on Janmashtami temporary extension of two trains
{"_id":"6a9abffb52dfcdbf9b0f1fb8","slug":"video-travel-from-agra-to-mathura-and-gwalior-to-become-easier-on-janmashtami-temporary-extension-of-two-trains-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जन्माष्टमी पर आगरा से मथुरा और ग्वालियर का सफर होगा आसान, दो ट्रेनों का अस्थायी विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जन्माष्टमी पर आगरा से मथुरा और ग्वालियर का सफर होगा आसान, दो ट्रेनों का अस्थायी विस्तार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा और ग्वालियर जाने वाले आगरा के यात्रियों की राह आसान होगी। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आगरा से जुड़ी दो ट्रेनों का अस्थायी रूप से विस्तार किया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक और नई दिल्ली–आगरा कैंट इंटरसिटी ग्वालियर तक जाएगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आगरा कैंट एक्सप्रेस तीन और छह सितंबर को मथुरा तक चलेगी। यह झांसी से शाम चार बजे रवाना होकर रात 9:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और 10 बजे मथुरा के लिए रवाना होगी। मथुरा रात 11:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में 11902 चार और सात सितंबर को मथुरा से सुबह 4:30 बजे चलेगी। आगरा कैंट सुबह छह बजे पहुंचेगी और 6:30 बजे झांसी के लिए रवाना होगी। इसी तरह 14212 नई दिल्ली–आगरा कैंट इंटरसिटी तीन से सात सितंबर तक ग्वालियर तक जाएगी। यह आगरा कैंट रात 10:05 बजे पहुंचेगी और 10:20 बजे रवाना होकर रात 1:10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में 14211 चार से आठ सितंबर तक ग्वालियर से चलेगी और आगरा कैंट सुबह 4:40 बजे पहुंचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।