{"_id":"6ab804a1a7090c0cab07c811","slug":"video-tight-security-arrangements-for-navratri-janakpuri-and-ram-barat-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवरात्रि, जनकपुरी और राम बारात पर रहेगी चाक-चौबंद सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नवरात्रि, जनकपुरी और राम बारात पर रहेगी चाक-चौबंद सुरक्षा
आगामी शारदीय नवरात्र और राम बरात जैसे पर्व और त्योहारों को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने शुक्रवार को कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। पुलिस आयुक्त ने अपर पुलिस आयुक्त, सभी डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी के साथ पाक्षिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इसमें अधिकारियों को क्षेत्रों में भ्रमण कर निगरानी के निर्देश दिए। आयोजकों और स्थानीय नागरिकों से समन्वय बनाने को कहा। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मिश्रित आबादी और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से डिजिटल निगरानी होगी। पूर्व में जेल जा चुके अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर भी नजर रखी जाएगी। चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, बलवा, हत्या, छेड़खानी और दुष्कर्म जैसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा के लिए महिला थाना और हेल्पलाइन 1090, 181, 112 को प्रभावी बनाने को कहा गया है। स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास एंटी रोमियो टीमों को सक्रिय रखा जाएगा। साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। यातायात में ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी, साथ ही सड़क हादसों में कमी के लिए जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) अभियान प्रभावी बनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।