{"_id":"6ab3cf3681c055dced091974","slug":"video-theft-worth-rs-one-crore-from-two-houses-in-agra-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक रात दो घरों में वारदात, एक करोड़ के नकदी-आभूषण पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक रात दो घरों में वारदात, एक करोड़ के नकदी-आभूषण पार
आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अकोला के मजरा नगला परिमाल में साेमवार रात दो घरों को निशाना बनाया। रोडवेज क्लर्क और इंजीनियर के मकान को खंगाल कर चोर करीब एक करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बटोरकर ले गए। चोरी की बड़ी वारदात से सनसनी फैल गई। गांव और पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गई। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड टीम के साथ पहुंचे एसीपी सैंया ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, नगला परिमाल निवासी मुकेश कुमार पुत्र अर्जुन सिंह रोडवेज क्लर्क हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे शाम को ड्यूटी पर चले गए थे। उनकी पत्नी पूनम, बेटी अर्पिता, बेटा आकाश और बंटी मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में सो रहे थे। रात को 1:30 बजे करीब उनकी पत्नी पूनम लघुशंका के लिए उठीं, तो दरवाजों के ताले टूटे और खुले हुए देखकर दंग रह गईं। घर सभी कमरों के ताले और दरवाजे खुले हुए थे। सामान बिखरा पड़ा देखकर चोरी की जानकारी हुई। पत्नी ने पड़ोसियों फोन से सूचना देकर बुलाया। रात दो बजे करीब पूनम ने पति मुकेश और इलाका पुलिस को घटना की जानकारी दी। लगभग 2:30 बजे पुलिस मौके पहुंची। मुकेश चाहर के अनुसार, चोर उनके घर से डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण आदि सामान ले गए। चोरी की दूसरी वारदात मुकेश के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई। चोरों ने इंजीनियर अशोक चाहर पुत्र रविंद्र सिंह हवलदार के घर को भी खंगाला। अशोक चाहर ने पुलिस को बताया रोजाना की तरह वह अपनी पत्नी प्रवीना और बेटे सुभांशु के साथ कमरे में सो रहे थे। लगभग 2:00 बजे उनके चाचा हवलदार लक्ष्मण सिंह ने फोन पर बताया पड़ोसी मुकेश के घर में चोरी हो गई है। वह अपने कमरे से बाहर निकले, तो उनके घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे। बगल वाले कमरे में घुसकर देखा, तो अलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला। लाॅकर खुला पड़ा था। पूरे घर में समान बिखरा देखकर वह सन्न रह गए। इंजीनियर अशोक चाहर ने पुलिस को बताया चोर उनके घर से 90 हजार रुपये नकद तथा लगभग 70 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण आदि सामान ले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।