{"_id":"6acd1d2292eee8dfb20a1152","slug":"video-substation-operator-assaulted-for-refusing-to-restore-power-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली चालू करने से मना करने पर सब स्टेशन ऑपरेटर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली चालू करने से मना करने पर सब स्टेशन ऑपरेटर को पीटा
आगरा के फतेहाबाद में बेहड़ी विद्युत सब स्टेशन पर शटडाउन के दौरान बिजली आपूर्ति चालू करने से मना करने पर ग्रामीणों ने ऑपरेटर के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ऑपरेटर ने रविवार को थाना फतेहाबाद में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फतेहाबाद क्षेत्र के बेहड़ी विद्युत सब स्टेशन पर ऑपरेटर अनिल कुमार शनिवार शाम करीब 7:30 बजे ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे गांव के 15 से 20 लोग सब स्टेशन पर पहुंचे और बिजली चालू करने का दबाव बनाने लगे। ऑपरेटर ने उन्हें बताया कि लाइन पर काम चलने के कारण शटडाउन लिया गया है, ऐसे में बिजली आपूर्ति चालू करना जोखिम भरा हो सकता है। आरोप है कि इस पर लोग गाली-गलौज करते हुए जबरन सब स्टेशन के अंदर घुस गए और बिजली चालू करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने ऑपरेटर के साथ मारपीट की। घटना की सूचना कर्मचारियों ने तत्काल पीआरवी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बिजली चालू करने की मांग पर कुछ लोगों ने सब स्टेशन ऑपरेटर के साथ हाथापाई की है। हालांकि, मशीनों में किसी भी तरह की तोड़फोड़ नहीं हुई है। इस संबंध में स्थानीय थाने में तहरीर दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।