{"_id":"6aca75e39972fda2df083a30","slug":"video-stone-pelting-between-two-communities-over-urination-dispute-four-injured-including-woman-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लघुशंका का विरोध करने पर दो समुदायों में पथराव, महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लघुशंका का विरोध करने पर दो समुदायों में पथराव, महिला समेत चार घायल
आगरा के शमसाबाद के मोहल्ला गोपालपुर में बृहस्पतिवार देर रात्रि घर के बाहर लघुशंका करने का विरोध करने पर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई गाली-गलौज के बाद अचानक पथराव शुरू हो गया। इस हमले में एक महिला सहित कुल 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है। घटना के समय पीड़ित बंटी अपने मकान के बाहर खड़ा था, तभी दूसरे समुदाय का तन्नू वहां आकर लघुशंका करने लगा। बंटी के रोकने पर तन्नू ने फोन करके शकील, बोना, रईस और 2 अन्य साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने आते ही बंटी के मकान पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पथराव के कारण पीड़ित पक्ष के विनोद, राहुल, मलोदा देवी और दूसरे पक्ष के शकील को चोटें आई हैं। एसीपी शमशाबाद राजीव रंजन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।