{"_id":"6aca2552b3f346c85f00abc3","slug":"video-sundernagar-hpseb-technical-employees-raise-their-voices-at-jawahar-park-on-martyrs-day-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर:जवाहर पार्क में शहीदी दिवस पर गरजे एचपीएसईबी तकनीकी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर:जवाहर पार्क में शहीदी दिवस पर गरजे एचपीएसईबी तकनीकी कर्मचारी
सुंदरनगर, डैहर (मंडी)। जवाहर पार्क सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने कर्मचारी आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में शहीद हुए सात कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मांगो के लेकर जोरदार नारेबाजी की है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि शहीद कर्मचारियों का बलिदान कर्मचारी वर्ग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान के लिए किया गया उनका संघर्ष हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में मजबूरन तकनीकी कर्मचारी वर्ग के संगठन का गठन हुआ, इससे पहले तकनीकी कर्मचारियों के कार्य नहीं होते थे, बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी के काम रोकने वाले दफ्तरों में बैठे कर्मचारी रहे है। इससे शाहिदी दिवस पर जवाहर पार्क में यह आयोजन किया जाता रहा है।
वहीं, प्रदेश महासचिव चमन लाल शर्मा ने सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन से तकनीकी कर्मचारियों की 8 किलोमीटर दूरी के टीए सहित अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने, 8000 रिक्त पद भरने और कार्यस्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग की।
संघ ने संकल्प लिया कि कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।