{"_id":"6a884a4cb174a0fac208c07d","slug":"video-stone-fragment-falls-from-agra-fort-station-roof-chaos-ensues-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा फोर्ट स्टेशन की छत से गिरा पत्थर का टुकड़ा, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा फोर्ट स्टेशन की छत से गिरा पत्थर का टुकड़ा, मची अफरा-तफरी
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर शाम करीब पांच बजे प्लेटफाॅर्म एक की सीढ़ियों के पास छत से पत्थर का टुकड़ा गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई यात्री मौजूद नहीं था, वरना हादसा संभव था। घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। बृहस्पतिवार शाम के समय स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बनी हुई थी। प्लेटफाॅर्म दो पर ट्रेन खड़ी थी और यात्री सीढ़ियों से दूसरे प्लेटफाॅर्म की ओर जा रहे थे। इसी दौरान प्लेटफाॅर्म एक की सीढ़ियों के पास अचानक छत का पत्थर गिर गया। सूचना पर रेलवे के एसएम, आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। इससे पहले फरवरी 2026 में आगरा फोर्ट स्थित टीटीई विश्राम गृह (रनिंग रूम) की छत का प्लास्टर गिर गया था। वहां मौजूद तीन कर्मचारी बाल-बाल बचे थे। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे के उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए थे। इस बारे में आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसकी जांच कर मरम्मत कराई जाएगी। आपको बता दें कि आगरा फोर्ट स्टेशन वर्ष 1874 में राजपूताना स्टेट रेलवे के तहत दिल्ली-बांदीकुई और बांदीकुई-आगरा मीटर गेज लाइन के साथ चालू हुआ था। इसे आगरा किले और जामा मस्जिद के बीच स्थित ऐतिहासिक त्रिपोलिया चौक हटाकर बनाया गया था। मौजूदा समय में स्टेशन 152 वर्ष पुराना हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।