{"_id":"6a8c369a833c4d678508847a","slug":"video-sisters-will-easily-find-buses-on-raksha-bandhan-in-agra-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रक्षाबंधन पर परेशान नहीं होंगी बहनें, दिल्ली के लिए पांच और जयपुर के लिए 15 मिनट में मिलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रक्षाबंधन पर परेशान नहीं होंगी बहनें, दिल्ली के लिए पांच और जयपुर के लिए 15 मिनट में मिलेगी बस
परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन के लिए तैयारियां कर ली हैं। छह दिन के लिए रोस्टर प्लान बनाया है। दिल्ली के लिए पांच और जयपुर के लिए हर 15 मिनट में बस मिलेगी। 100 किमी की दूरी वाले शहरों के लिए भी बसों के 25 फीसदी फेरे बढ़ा दिए हैं। चालक-परिचालक और कर्मचारियों की छह दिन के लिए अवकाश निरस्त कर दिए हैं। तय किमी बस चलाने पर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि विभाग के पास 783 बस हैं। इसमें से 752 बसों का संचालन करते हैं, बाकी की बसों को रिजर्व में रखा जाता है। औसतन ये बस 1500 से अधिक फेरे लगाती हैं। रक्षाबंधन के लिए 26 से 31 अगस्त तक 100 किमी तक की दूरी वाले फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़ समेत अन्य शहरों के लिए 400 से अधिक फेरे बढ़ा दिए हैं। खासतौर से दिल्ली-जयपुर रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए हैं। दिल्ली के लिए 150 फेरे किए हैं, जो अभी 104 हैं। जयपुर के लिए 25 फेरों को बढ़ाकर 50 कर दिए हैं। दिल्ली के लिए आईएसबीटी से पांच मिनट में बस मिलेगी, जो पहले 15 मिनट का अंतराल था। ईदगाह बस अड्डे से जयपुर के लिए हर 15 मिनट में बस मिलेगी। पहले 30 मिनट में सुविधा मिलती थी। छह दिन में 1,800 किमी बस चलाने पर चालक-परिचालक को 1,200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कार्यशाला के कर्मचारियों को छह दिन में 500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। बताया कि रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का शासनादेश प्राप्त होते ही लागू कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।