{"_id":"6aa12a078f6b4b98f500fb5a","slug":"video-sister-in-law-duo-allegedly-targeted-with-bike-house-pelted-with-stones-over-property-dispute-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ननद-भाभी पर बाइक चढ़ाने का प्रयास, घर पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ननद-भाभी पर बाइक चढ़ाने का प्रयास, घर पर पथराव
अछनेरा। थाना क्षेत्र के मोहल्ला पश्चिमी रठिया में पैतृक जमीन के विवाद में सोमवार रात कुत्ते को टोस्ट खिला रही ननद-भाभी के साथ अभद्रता, मारपीट और उनके घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना रात करीब 10 बजे की है। मोहल्ला पश्चिमी रठिया निवासी अर्चना पत्नी गोविंद की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, सोमवार रात वह अपनी ननद संगीता के साथ घर के बाहर कुत्तों को टोस्ट खिला रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पैतृक जमीन के विवाद में शिवशंकर पुत्र ताराचंद, धीरज शराब के नशे में उन पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। फोन कर अपने परिजन मौके पर बुला लिया। करीब आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर दी। उनके घर पर पथराव भी किया। हमले में अर्चना के सिर में चोट आई है। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया घायल अर्चना का मेडिकल कराकर आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।