{"_id":"6aabf851290677eb3306f4c7","slug":"gang-stealing-wires-from-high-tension-lines-busted-in-agra-three-arrested-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी गैंग ने हाईटेंशन लाइन से चोरी किया तार: 300 कैमरों की फुटेज खंगाल पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ी गैंग ने हाईटेंशन लाइन से चोरी किया तार: 300 कैमरों की फुटेज खंगाल पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
Thu, 17 Sep 2026 07:55 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:55 PM IST
सार
हाईटेंशन लाइन से तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे तार चोरी का बंडल और नकदी आदि बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव गांव समाधि के पास सात सितंबर को निर्माणाधीन घिरोर-दौसा हाईटेंशन लाइन का करीब 1700 मीटर एलिम्युनियम तार चोरी की वारदात का बृहस्पतिवार को खेरागढ़ पुलिस, सर्विलांस, एसओजी की संयुक्त टीम ने खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने भिलावली मोड़ के पास बुरहरा जाने वाली सड़क से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से महिंद्रा मैक्स पिकअप, चोरी के तार का एक बंडल, 2.80 लाख रुपये, तमंचा-कारतूस और तार काटने के औजार बरामद किए हैं।
डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार सिंह ने बताया घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र के अलावा आगरा से राजस्थान के अलवर और कोटपुतली क्षेत्र तक करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर हुकुम चंद्र उर्फ गोलू, संदीप, सचिन निवासीगण नागाजी वार्ड 44 कोटपुतली, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल कंपनी के पूर्व कर्मचारी नवेद, जाकिर, निसामुद्दीन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इन सभी अभियुक्तों ने मिलकर करीब 2760 किग्रा तार चोरी किया था।
अभियुक्त हुकुम सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसकी कोटपुतली में बालाजी एंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। वह कबाड़ा की खरीद फरोख्त का काम करता है। सचिन और संदीप उसके लिए कबाड़े का काम करते हैं। वह फेरी लगाकर कबाड़ा खरीद कर उसके यहां माल लाकर देते हैं। बताया कि वह लोगों को धमकाने के लिए तमंचा रखता था। चोरी किए गए तार को अपने यहां गलाकर करीब 8 लाख में बेच दिया। उसमें से दो लाख उसके, दो लाख रुपये नवेद, एक एक लाख सचिन, संदीप, जाकिर तथा निसामुद्दीन के हिस्से में आए थे। वहीं बरामद गाड़ी में एक तार का बंडल बचा कर रखा था, ताकि रास्ते में किसी के पूछताछ करने पर स्वयं को बिजली कर्मचारी बताकर बच सकें।