{"_id":"6a9d4d38bde5d9131c0cebb5","slug":"video-second-chance-to-give-missed-practical-and-oral-exam-of-bed-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विद्यार्थियों को बड़ी राहत, बीएड की छूटी प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा देने का दोबारा माैका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विद्यार्थियों को बड़ी राहत, बीएड की छूटी प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा देने का दोबारा माैका
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएड 2026 की छूटी हुई प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को दोबारा मौका दिया है। बीएड द्वितीय वर्ष के करीब 500 और प्रथम वर्ष के करीब 1200 विद्यार्थी अब प्रैक्टिकल परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए आरबीएस कॉलेज, आगरा को नोडल केंद्र बनाया गया है। नोडल अधिकारी बसंत बहादुर ने बताया कि बीएड द्वितीय वर्ष की छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षा 8 सितंबर को होगी। वहीं बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 9 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। सभी प्रायोगिक परीक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में आगरा के साथ मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा के वे विद्यार्थी शामिल होंगे, जो निर्धारित कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रायोगिक या मौखिक परीक्षा नहीं दे सके थे। संबंधित कॉलेजों को विद्यार्थियों को परीक्षा की तिथि, समय और केंद्र की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि छूटी परीक्षा के लिए यह अवसर विद्यार्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए दिया गया है। विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर आरबीएस कॉलेज स्थित नोडल केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।