{"_id":"69cd41854aab8b74b802554e","slug":"video-scientists-to-investigate-agra-encounter-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आठ वर्षीय मासूम के कातिल को पुलिस ने किस तरह किया ढेर, घटना का क्राइम सीन दोहराएंगे वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आठ वर्षीय मासूम के कातिल को पुलिस ने किस तरह किया ढेर, घटना का क्राइम सीन दोहराएंगे वैज्ञानिक
आगरा के ताजगंज में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर हुआ था। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कहां की थी? मुठभेड़ में कितने पुलिसकर्मी शामिल थे? गोली कितनी दूरी से मारी गई? कितने राउंड फायर किए गए? इन सभी सवालों की पड़ताल विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक करेंगे। क्राइम सीन को दोहराने के बाद रिपोर्ट देंगे। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। ताजगंज क्षेत्र के जूता कारखाना संचालक की बेटी 24 मार्च की दोपहर को घर के बाहर से लापता हो गई थी। 25 मार्च की रात को उसका शव घर के सामने ही रहने वाले कारखाना संचालक के किरायेदार के कमरे में मिला था। गला काटकर हत्या के बाद शव को ड्रम में छिपाया गया था। आरोपी किरायेदार सुनील भाग गया था। अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए थे। 200 से अधिक कैमरों को देखने के बाद आरोपी के बारे में सुराग मिला था। 28 मार्च की तड़के बमरौली कटारा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुनील को मार गिराया गया था। उसको एक गोली लगी थी। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ था। बाइक भी मिली थी। बाइक किसकी है? यह स्पष्ट नहीं हो सका था। मामले में जल्द ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम जांच करेगी। मुठभेड़ की घटना का क्राइम सीन दोहराया जाएगा। घटना कैसे हुई? क्या-क्या हुआ? वैज्ञानिक इन सवालों से पर्दा उठाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।