{"_id":"6a9a59c36f5600019e029640","slug":"shubman-gill-reacts-to-a-viral-social-media-reel-calling-him-the-uncle-of-virat-kohli-s-son-akaay-kohli-2026-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहली के बेटे अकाय के अंकल बने गिल!: वायरल रील्स पर आई शुभमन की प्रतिक्रिया, विराट को टैग कर क्या बोले कप्तान?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली के बेटे अकाय के अंकल बने गिल!: वायरल रील्स पर आई शुभमन की प्रतिक्रिया, विराट को टैग कर क्या बोले कप्तान?
Fri, 04 Sep 2026 11:10 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:10 AM IST
सार
शुभमन गिल के ऊपर इंस्टाग्राम पर एक रील्स काफी वायरल हो रही है जिसे लेकर अब भारतीय कप्तान ने भी प्रतिक्रिया दी है। इस वायरल रील्स में गिल को विराट कोहली के बेटे अकाय का अंकल बताया गया है।
विज्ञापन
गिल और कोहली
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच का तगड़ी बॉन्डिंग है जो किसी से छिपी नहीं है। मैदान के अंदर और बाहर दोनों खिलाड़ियों की यह शानदार केमिस्ट्री अक्सर फैंस का दिल जीत लेती है, जिसमें गिल अक्सर कोहली को अपना आदर्श और मेंटर मानते आए हैं। हालांकि, गिल ने भी शायद यह नहीं सोचा होगा कि उन्हें कोहली के बेटे अकाय से जुड़े एक बिल्कुल नए और मजेदार रोल में देखा जाएगा।
विज्ञापन
वायरल रील्स में ऐसा क्या?
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक इंस्टाग्राम रील्स में शुभमन गिल को मजाकिया अंदाज में विराट कोहली के बेटे का 'अंकल' कहा गया। इस मजेदार रील्ड में एक क्रिएटर ने अकाय के स्कूल के टीचर की भूमिका निभाई है, जो एक छोटी सी गलती की सजा के रूप में अकाय से उसके माता-पिता यानी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अगले दिन स्कूल लाने के लिए कहती है। इसके बाद वीडियो में एक मजेदार ट्विस्ट लाते हुए क्रिएटर शर्माते हुए बच्चे को अपने 'अंकल' शुभमन गिल को भी साथ लाने के लिए कहती है।

He ain't gonna reply Gill bro 😭 pic.twitter.com/rJsNktEJ6l
— Sohel. (@SohelVkf) September 3, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
गिल और कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली से गिल बोले- मैं संभाल लूंगा
इस वायरल रील्स पर गिल की नजर पड़ी तो वह खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक सके। गिल ने तुरंत इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक ऐसा जवाब दिया जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। विराट कोहली को टैग करते हुए गिल ने लिखा, 'भाई, चिंता मत करो, मैं संभाल लूंगा।' गिल की इस हाजिरजवाबी और मजाकिया अंदाज ने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। हजारों फैंस ने उनकी इस प्रतिक्रिया पर अपनी खुशी जाहिर की और दोनों दिग्गजों के बीच के इस खूबसूरत रिश्ते की तारीफ की। कमेंट सेक्शन उनके इस भाईचारे के जश्न में बदल गया, जिससे यह एक बार फिर साबित हो गया कि क्रिकेट प्रेमियों के बीच उनके ये आपसी रिश्ते कितने लोकप्रिय हैं।

विंडीज सीरीज में आ सकते हैं नजर
इस बीच, कोहली और गिल 27 सितंबर से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय ड्रेसिंग रूम साझा करते नजर आ सकते हैं। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। इसके लिए बीसीसीआई ने फिलहाल टीम का एलान नहीं किया है। कोहली टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए अब सिर्फ वनडे में ही खेलते हैं। माना जा रहा है कि कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में चुना जाएगा। ऐसे में एक बार फिर फैंस कोहली को भारतीय जर्सी में खेलता हुआ देख पाएंगे।