{"_id":"6a9a336ded029257140efad4","slug":"daughter-murder-father-kills-17-year-old-daughter-over-love-affair-attacks-her-with-axe-and-strangles-her-2026-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाजों से जिसे पाला, उसे ही मार डाला: प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान, सांसें थमने तक दबाता रहा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाजों से जिसे पाला, उसे ही मार डाला: प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान, सांसें थमने तक दबाता रहा गला
Fri, 04 Sep 2026 12:46 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:46 PM IST
सार
आगरा में दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध से नाराज पिता ने 17 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। बेटी पर बांके से वार करने के बाद उसका गला दबा दिया और फिर खुद थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन
बेटी का कत्ल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस पिता की अंगुली थामकर बेटी ने चलना शुरू किया। वही पिता बेटी के प्रेम संबंध से नाराज होकर हैवान बन गया। लाड़-प्यार से पाली बेटी को अपने ही हाथों से गला दबाकर मार डाला। हत्या के बाद थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी तो वे भी सन्न रह गए।
घर पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार को लविश्का का भाई लवकुश गुरुग्राम चला गया था। दोपहर में मां रजनी भी घर से चली गईं। तभी चंद्रवीर ने बेड पर सो रही बेटी के सिर पर बांके से प्रहार किया। वह तड़पने लगी तो हाथों से गला दबा दिया। पड़ोसियों ने बताया कि आए दिन पिता-पुत्री के बीच झगड़ा होता था। पिता उसकी हत्या कर देगा, ये किसी ने सोचा भी नहीं था।
आरोपी पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं था कोई पछतावा
बेटी की हत्या का पिता को कोई पछतावा नहीं रहा। उसका कहना था कि बेटी की वजह से बदनामी हो गई थी। गांव में लोग तरह-तरह की बात कर रहे थे। इससे वो परेशान था। बेटी ने दोस्ती के चक्कर में घर की इज्जत का ध्यान नहीं दिया। वो बहुत गुस्से में था, उसे जो समझ आया कर दिया। जेल चला जाए तो भी अफसोस नहीं है।

पुलिस की गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी का शव देख तड़प उठी मां
घर लाैटी मां ने बेड पर बेटी का शव पड़ा देखा तो फूट-फूटकर रोने लगीं। कुछ ही देर में बेसुध होकर गिर पड़ीं। पड़ोस की महिलाओं ने उन्हें संभाला। होश में आने पर रोते हुए एक ही बात बोल रही थीं...बेटी तू कहां चली गई, वापस आ जा। मैं बाहर क्यों गई जो बेटी की जान चली गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बेटी की हत्या के बाद पिता ने थाने आकर खुद ही जानकारी दी। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां को लोगों ने संभाला
जानकारी पर पुलिस घर पहुंच गई। पुलिस को शव बेड पर पड़ा मिला। आरोपी की पत्नी भी आ चुकी थी। वह फूट-फूटकर रोए जा रही थी। एक तरफ बेटी छिन गई, दूसरी तरफ पति भी जेल जाएगा। मां को किसी तरह लोगों ने संभाला। पुलिस ने घटनास्थल से बांका भी बरामद कर लिया। उसे कब्जे में लिया गया है।