{"_id":"6a99870f78ab9222570001fa","slug":"video-samples-for-15-food-items-including-buckwheat-flour-and-sago-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कुट्टू का आटा-साबूदाना समेत 15 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कुट्टू का आटा-साबूदाना समेत 15 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
आगरा में खाद्य विभाग ने जन्माष्टमी को देखते हुए छह टीमें बनाई हैं। ये कुट्टू, साबूदाना समेत व्रत में उपयोग होने वाली सामग्री के प्राथमिकता पर नमूने लेकर जांच कराएंगे। पहले दिन 15 नमूने लेकर लैब भेजे हैं। इस दौरान व्यापारियों को भी जागरूक करते हुए घटिया सामग्री न बेचने की हिदायत दी गई है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिलायंस रिटेल कॉसमॉस मॉल से साबूदाना, 100 फुटा रोड स्थित वैन सप्लायर्स वालमार्ट होलसेल से पनीर, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वालमार्ट होलसेल से साबूदाना के दो, सेंधा नमक, किशमिश के दो, कोकोनट पाउडर, मखाना, मुनक्का और मूंगफली दाना का एक-एक नमूना लिया है। अमित ट्रेडिंग कंपनी जगनेर से साबूदाना, वैष्णो ट्रेडर्स से सेंधा नमक, अवधपुरी चौराहा अशोक कुमार के प्रतिष्ठान से चीनी, साबूदाना का नमूना जांच के लिए लैब भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।