{"_id":"6a9ac6ed2369e53f1f04f177","slug":"heavy-rain-in-agra-on-shri-krishna-janmashtami-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर बदला माैसम: आगरा में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव; धुल गईं कान्हा के जन्म की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर बदला माैसम: आगरा में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव; धुल गईं कान्हा के जन्म की तैयारियां
Fri, 04 Sep 2026 06:56 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:56 PM IST
सार
आगरा में शुक्रवार शाम को अचानक से माैमस बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर की गई भव्य तैयारियां प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
आगरा में बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को मौसम अचानक से बदल गया। शाम होते-होते आसमान में बादल घिर आए और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश ने मूसलाधार रूप ले लिया। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जन्माष्टमी पर मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर सजावट और लाइटिंग की गई थी। बारिश के चलते आयोजन भी प्रभावित हुए। निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर बिजली की चमक और बादलों की तेज गड़गड़ाहट सुनाई दी। मौसम बदलने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि, अचानक हुई तेज बारिश ने नगर निगम के जलनिकासी इंतजामों की भी पोल खोल दी। कई सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन रेंगते नजर आए।