फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police in Kasganj arrested two cunning individuals with counterfeit notes worth one lakh rupees

यूपी: कासगंज में एक लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो शातिर गिरफ्तार, 500 के नोट मेले में खपाने की थी तैयारी

Fri, 04 Sep 2026 05:40 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Fri, 04 Sep 2026 05:40 PM IST
सार

पुलिस को शातिरों के पास से 500-500 के 200 नोट बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वह इन नोटों को मेले में चलाने की फिराक में थे। आरोपियों के पास से पुलिस लिखी बाइक भी बरामद हुई।

विज्ञापन
Police in Kasganj arrested two cunning individuals with counterfeit notes worth one lakh rupees
पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी थाना पुलिस ने मेले और बाजार में नकली भारतीय मुद्रा खपाने आए दो शातिरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 200 नकली नोट, दो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन बरामद किए। दोनों आरोपियों पर अलीगढ़, संभल, बदायूं समेत अन्य जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


सोरोंजी थाने के उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार देर रात गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सोरोंजी मेला ग्राउंड एंट्री पॉइंट तिराहे के पास दो व्यक्ति नकली नोट लेकर उन्हें मेले में चलाने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी राजू निवासी सिकंदराबाद जिला बदायूं के पास से 50 हजार रुपये (500-500 के 100 नोट) और आरोपी गोविंद निवासी भगवंतपुर जिला कासगंज के पास से भी 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। 
विज्ञापन


जांच के दौरान बरामद सभी 200 नोटों पर केवल तीन सीरियल नंबर (8LW 930511, 3GF 258954 और 4DH 874624) ही बार-बार छपे पाए गए, साथ ही सुरक्षा धागा और छपाई की गुणवत्ता भी नकली पाई गई। आरोपियों के पास मौजूद दो मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट नहीं थी और एक पर पुलिस लिखा था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मेले की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर नकली नोट खपाने आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed