{"_id":"6aeca2fcf21f7f39ff041a2b","slug":"video-sales-of-improved-potato-seeds-decline-due-to-losses-faced-by-farmers-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किसानों के घाटे से घटी आलू के उन्नत बीज की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किसानों के घाटे से घटी आलू के उन्नत बीज की बिक्री
कभी जिस कुफरी की विभिन्न प्रजातियों के आलू बीज पाने के लिए किसान तरसते थे, इस बार उद्यान विभाग को उसे बेचने के लाले पड़ गए हैं। अभी भी 900 क्विंटल बीज विक्रय केंद्र पर पड़ा है। आर्थिक मंदी से गुजर रहे आलू किसान नए की जगह पुराने बीज से ही बुवाई कर रहे हैं। ऐसे में उद्यान विभाग ने आलू बीज को बेचने के लिए अनुदान की एक हजार रुपये प्रति कुंतल की राशि को कीमत में कम कर दी है। फिर भी पिछली वर्ष घाटा खाए किसान नए आलू बीज खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जिले में इस बार आठ से अधिक कुफरी की प्रजातियों का 47 सौ क्विंटल आलू बीज का आवंटन हुआ था। एक हजार रुपये का अनुदान प्रति क्विंटल दिया जा रहा था, जो बीज खरीदने के बाद में किसान को खाते में पहुंचेगा। इस बार बीज की कीमत 2980 रुपये से 3630 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित हैं। जबकि बाजार में किसानों का आलू बीज मात्र 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। वहीं, आलू के किसान पिछली बार लागत तक नहीं निकाल सके थे। इससे आर्थिक तंगी के कारण किसानों ने नए बीज खरीदना नहीं चाहा और पुराने को बोने में जुट गए हैं। अब उद्यान विभाग ने बीज बिक्री पूरी करने के लिए अनुदान के एक हजार की राशि को बेचते समय घटा दिया है। जिससे किसान नई कीमतों 1880 से 2630 रुपये प्रति क्विंटल में बीज को खरीद सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।