Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth breaks leg after falling from roof during police raid

चाचा-भतीजे के विवाद में फंस गई पुलिस!: दबिश के दाैरान छत से गिरकर युवक का टूटा पैर, एसीपी ने शुरू की जांच

Mon, 09 Nov 2026 10:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 09 Nov 2026 10:08 PM IST
सार

चाचा की शिकायत पर चौकी पुलिस से दो सिपाही उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सिपाही घर के अंदर आ गए। वह भतीजे को पकड़ने के लिए दौड़े। इस पर वो घर की छत पर भाग गया। छत से खेत में कूद गया। जिससे पैर में फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन
Youth breaks leg after falling from roof during police raid
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरहन के गांव गढ़ी रामबक्श में शुक्रवार शाम चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। आरोप है कि चाचा की शिकायत पर पुलिस भतीजे को पकड़ने पहुंची मगर भतीजा घर की छत पर भाग गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी घर में घुस गए। इससे दहशत में आए भतीजे ने छत से छलांग लगा दी। इससे उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। यह देखकर पुलिसकर्मी भाग गए। परिजन ने घायल को इमरजेंसी में उपचार कराया। दो दिन बाद मामला चर्चा में आया है। मामले में डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने एसीपी को जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन


गांव गढ़ी रामबक्श निवासी शंभू का शुक्रवार को अपने चाचा संतोष से किसी बात पर विवाद हो गया था। शंभू ने बताया कि उसके चाचा ने आंवलखेड़ा पुलिस चौकी पर शिकायत कर दी। शिकायत मिलने पर चौकी पुलिस के दो सिपाही उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सिपाही घर के अंदर आ गए। वह उसको पकड़ने के लिए दौड़े। इस पर वो घर की छत पर भाग गया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

पुलिसकर्मी भी छत पर चले गए। दहशत में वो घर की छत से खेत में कूद गया। इससे उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिजन उसे एसएन मेडिकल काॅलेज लेकर गए। चिकित्सक ने कच्चा प्लास्टर चढ़ाने के बाद घर भेज दिया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने बिना एफआईआर के घर में दबिश दी। इसके बाद उसे पकड़कर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस मामूली विवाद में भी इस तरह की कार्रवाई कैसे कर सकती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शिकायत पर पुलिस गई थी। युवक के नहीं मिलने पर वापस आ गई थी। दो दिन बाद आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में एसीपी एत्मादपुर को जांच के आदेश किए गए हैं। -आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिमी जोन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed