{"_id":"6ab3c3c7dfbb655951099304","slug":"video-rising-demand-for-attractive-crowns-and-costumes-for-ramlila-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामलीला के लिए आकर्षक मुकुट और पोशाक की बढ़ी डिमांड, 25 फीसदी तक बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामलीला के लिए आकर्षक मुकुट और पोशाक की बढ़ी डिमांड, 25 फीसदी तक बढ़े दाम
देशभर में रामलीला मंचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंचन शुरू होने में करीब एक सप्ताह शेष है, ऐसे में रामलीला के विभिन्न पात्रों की पोशाक, मुकुट, आभूषण, शस्त्र और मेकअप किट की मांग बढ़ गई है। उत्तर भारत में रामलीला के सामान के लिए प्रसिद्ध मथुरा के बाजारों में दूर-दराज की रामलीला कमेटियों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, रावण, मेघनाद समेत अन्य पात्रों के लिए अलग-अलग डिजाइन की पोशाक और श्रृंगार उपलब्ध हैं। इस बार फिल्मी अंदाज वाले आकर्षक मुकुट और पोशाक भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। असकुंडा बाजार में दुकानों पर मुकुट और श्रृंगार का सामान 50 से 5000 रुपये, पोशाक 500 से 5000 रुपये, आभूषण 500 से 3000 रुपये, शस्त्र 100 से 1500 रुपये और मेकअप किट 100 से 250 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही राम जी की वनवासी और राजसी जटाओं की अच्छी मांग है। पिछले 20 वर्षों से पोशाक और आभूषण का कारोबार कर रहे असकुंडा बाजार निवासी 62 वर्षीय अनिल स्वामी ने बताया कि इस वर्ष लगभग सभी सामान की कीमतों में करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों के सामने अब ऑनलाइन भुगतान यानी यूपीआई से जुड़ा शुल्क भी एक नया खर्च बनकर सामने आ रहा है। रामलीला पोशाक के कारोबारी कृष्णा शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष रावण की पोशाक और आभूषण करीब 2000 रुपये में बिके थे, जबकि इस बार इनकी कीमत बढ़कर 2500 रुपये हो गई है। उन्होंने बताया कि रामलीला कमेटियां अपने पात्रों के किरदार और बजट के अनुसार पोशाक और श्रृंगार का सामान खरीद रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।