{"_id":"6a958aef160f1add6d070dfe","slug":"video-retired-teacher-burnt-alive-in-house-fire-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में लगी आग में जिंदा जल गए सेवानिवृत्त शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में लगी आग में जिंदा जल गए सेवानिवृत्त शिक्षक
आगरा के सिकंदरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से मकान के अंदर आग लग गई। हादसे में मकान में रहने वाले छत्तीसगढ़ निवासी रिटायर्ड शिक्षक विनय बोस जिंदा जल गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मकान सगे भाइयों ने किराए पर ले रखा था। रिटायर्ड शिक्षक लकवाग्रस्त थे। छत्तीसगढ़ के जगतपुर जिले में आदित्य बिजनेस पार्क के पास के निवासी विनय बोस केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त थे। विवाह नहीं किया था। छोटे भाई सुनील बोस एक मीडिया संस्थान में काम करते हैं। दोनों ने सात माह पूर्व इसी फरवरी में मकान किराए पर लिया था। विनय बोस लकवाग्रस्त हो गए थे। उन्होंने मकान में रहकर वहीं न्यू साईं एजुकेशन ट्यूशन एकेडमी नाम से कोचिंग खोल रखी थी। इंग्लिश स्पीकिंग समेत अन्य विषयों की ट्यूशन देते थे। रविवार सुबह 10 बजे के करीब पड़ोसियों ने मकान से धुआं उठते देखकर पुलिस को जानकारी दी। घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास भी किया मगर नहीं खोला गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो घर में धुआं भरा हुआ था। पुलिस ने धुएं के निकलने का इंतजार किया। इसके बाद अंदर पहुंचे तो विनय बोस का शव बेड पर पड़ा था। वह बिस्तर पर ही जिंदा जल चुके थे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पुलिस को अंदेशा है कि सुबह तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। गहरी नींद में होने के कारण विनय बोस को पता नहीं चला। बंद कमरे में धुआं भरने से उनका दम घुट गया। लकवाग्रस्त होने के कारण वह खुद को बचाने का प्रयास नहीं कर पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।